नाले में खुदाई के दोरान मिली महिला की लाश से फेली सनसनी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में नाले में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है।

दरअसल परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के पीछे कुलकर्णी भट्टे पर नाला टेपिंग का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है जहां नाले में जेसीबी द्वारा खुदाई की जा रही थी उसी दौरान कीचड़ से सनी व सड़ी गली लाश निगम के कर्मचारियों ने देखी जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का मर्ग कायम कर जांच कर रही है पुलिस के मुताबिक जो लाश मिली है वह संभवत महिला की हो सकती है वही पिछले एक माह में किसी तरह की गुमशुदगी भी परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज नहीं हुई है बिलाल लाश की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है

Exit mobile version