नकली पुलिस बनकर की किराना दुकान से लाखो की ठगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना पुलिस ने एक दुकानदार की शिकायत पर एक युवक को पकड़ा है । पकड़ाया आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दुकान से 1 लाख से अधिक का किराना माल खरीदा था और फर्जी मेसेज के जरिये दुकानदार को पैसे का मैसेज दिखाकर भाग निकला था जिसे दुकानदार ने ही सूझबूझ से पकड़कर पुलिस के हवाले किया है ।

साइबर ठगी के रोज नए नए मामले सामने आ रहे है । इसी कड़ी में खजराना क्षेत्र में एक रोचक मामला सामने आया है । दरसअल यह ईशान गुप्ता की किराना दुकान है । यह पिछले दिनों एक सचिन मुकाती नाम युवक आया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसने एक लाख रुपये से अधिक का किराया सामान खरीदा । जिसके बाद दुकानदार को आरोपी ने आईडीएफसी बैंक की डमी एप से 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे । जब पैसे दुकानदार के खाते में नही आए तो उसने जांच पड़ताल की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ । खुद को पुलिसकर्मी बताने वाला युवक सायबर ठग निकला जो अब तक कई लोगो से ठगी कर चुका है । चार से अधिक मामले अभी तक सामने आ चुके है

Exit mobile version