द ग्रैंड माचल रिसोर्ट के स्टाफ द्वारा गुंडागर्दी करते हुए छोटी सी बात को लेकर एक परिवार के साथ की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बेटमा के पास बने द ग्रैंड माचल रिसोर्ट में घूमने पहुँचे इंदौर के एक परिवार के साथ वह के स्टाफ द्वारा छोटी सी बात को लेकर मारपीट की गई । इस दौरान पीड़ित परिवार की महिलाओ ओर बच्चो को भी स्टॉप ने नही छोड़ा और उनके साथ मारपीट करके उनके कपड़े तक फाड़ दिए । मामले में पुलिस ने देर रात प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

मामला इंदौर धार रोड पर बने द ग्रैंड माचल रिसोर्ट का है । यह इंदौर के रहने वाला जैन परिवार घूमने पहुँचा था । तभी यह के स्टॉप ने जमकर गुंडागर्दी मचाते हुए उनके साथ मारपीट की ओर महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए । पीड़ित परिजन ने बताया कि पानी पतासे के स्टाल पर चटनी को लेकर बात चल रही थी । तभी अन्य कर्मचारियों ने हमला कर दिया । अपने पति को बचाने महिला ओर उसके छोटे बच्चे को भी यहाँ के स्टॉप ने नही छोड़ा और उनके साथ मारपीट की इस दौरान महिला के कपड़े भी फाड़ दिए । बड़ी बात ये की
द ग्रैंड माचल रिसोर्ट में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है लेकिन शहर के एक बड़े भाजपा नेता के नाम पर संचालक द्वारा डराया धमकाया जाता जिसके कारण पुलिस भी कोई कार्यवाई नही करती है ।

फिलहाल पुलिस ने जादूगरी करके सिर्फ स्टॉप के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है । वही जांच पड़ताल की बात कर रही है।

Exit mobile version