द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली । फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है । मामले में पुलिस ने मर्गकायम कर जांच पड़ताल शुरू दी है ।
घटना द्वारकापुरी थाने के ऋषि पैलेस की है । यह रहने वाले बिरजू वर्मा पिता मोहन वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के समय बिरजू घर पर अकेला था । जब परिजन घर आए तो घटना का पता चला । परिजन बिरजू को एमवाय अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
बिरजू ने यह कदम क्यो उठाया उसकी वजह साफ नही हो पाई है । मामले में पुलिस ने मर्गकायम कर जाँच पड़ताल शुरूकर दी है ।
युवक ने लगाई फांसी
द्वारकापुरी क्षेत्र की घटना
जांच में जुटी पुलिस
