ड्रग मामले ने पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत मे लेकर पुछताछ जारी और भी बड़े खुलासे होना बाकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 70 किलो एमडी ड्रग्स पकड़ी थी। जिसके बाद लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालही में दो आरोपियों को पुलिस नासिक और मुंबई से गिरफ्तार करके लाई है। जिनका कही ना कही अंडर वल्र्ड से कनेक्शन रहा है। जिसका खुलासा रविवार को एडीजी योगेश देशमुख ने किया। एडीजी के अनुसार नासिक से पकड़ाए आरोपी का नाम वसीम खान है। जिसको टी सीरिज के मालिक गुलशन कुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था, हालाकि कोर्ट से बाद में बरी हुआ। वसीम खान अबू सलेम गैंग का सदस्य भी रहा है। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी मुंबई निवासी अयूब खान है, जो 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट का आरोपी रहा है, पांच साल की सजा काटने के बाद वर्तमान में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर पार्किंग का काम देख रहा है। एमडी ड्रग्स मामले में संलिप्ता मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस इंदौर लाई है। एडीजी के अनुसार आयूब कुरैशी इंदौर में 7 लोगों के सम्पर्क में था, वही वसीम की भी राजस्थान से लिंक मिलने की बात सामने आई है।

एडीजी योगेश देशमुख के अनुसार जांच में स्मगलर और ड्रग्स पेडलर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जल्द और आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी।

Exit mobile version