खुडैल थाना क्षेत्र में पलटी कार एक की मोत युवक गंभीर रूप से घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक्सीडेंट के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी कड़ी में एक मामला सामने आया इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र में खुडैल थाना क्षेत्र में एक गाड़ी की टक्कर से कार पलट गई और उसमें सवार सरपंच सहित एक युवक को गम्भीर चोट आ गई ,वही इलाज के दौरान सरपंच की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज निजी हॉस्पिटल में किया जा रहा है वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है बता दे खुडैल थाना क्षेत्र के ग्राम पिवडाय के सरपंच सुमित चौधरी अपने एक अन्य साथी संदीप चौधरी के साथ खाटू श्याम जाने के लिए निकले थे वह अपने घर से कुछ दूरी पर ही पहुंचे थे कि उनकी पिक अप वाहन से उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कार पलट गई और उसमें सवार सरपंच सुमित व सन्दीप को गंभीर चोटें आई लेकिन सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई तो वही संदीप को गंभीर घायल अवस्था में निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version