भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आॅटो और कार में हुई भिड़ंत के बाद हुए विवाद में कार चालक ने आॅटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते आरोपी की तलाश शुरू की।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खंडवा रोड चैराहे पर कार और आॅटो के बीच टक्कर हो गई थी। जिसके कार चालक और आॅटो चालक आमने सामने हो गए। इस दौरान कार चालक ने गोली चला दी जो सीधे युवक के सीने में जा लगी। तत्काल युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक का नामक लोकेश सावले है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहंुचे और मामले की पड़ताल की।
भंवरकुआं थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी कार चालक की तलाश शुरू की।
