क्राईम ब्रांच इंदौर ने फायर आर्म्स का अब तक का सबसे बड़ा जखीरा किया जप्त।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ने फायर आर्म्स का जखीरा पकड़ने में सफलता हासिल की है जिसमे 29 पिस्टल व 22 देशी कट्टे सहित 14 जिंदा कारतूस बरामद कर अन्तर्राजिय गिरोह के पांच आरोपीयो को गिफ्तार किया है गिरोह के तार औरंगाबाद बिहार बड़वानी धार व इंदौर सहित सिकलीगर शामिल है वही आरोपी ताला चाबी बनाने की आड़ में फायर आर्म्स बनाने का काम करते थे वही पकड़े गए आरोपीयो ने इन्दोर सहित अन्य प्रदेशों में सेकड़ो हथियार बेचना कबूल किया

दरसअल इंदौर क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी की फायर आर्म्स का एक बड़ा जखीरा बेचने के लिए सिकलीगर व अन्य खरीदने वाले एक जगह इकठ्ठा हो रहे है वही क्राइम ब्रांच ने तुरंत एक टीम गठित कर पांच आरोपीयो को घेरा बंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की है जिनके पास से
29 पिस्टल व 22 देशी कट्टे सहित 14 जिंदा कारतूस बरामद किये गए है वही पकड़े गए आरोपी प्रकाश सिंह , गोविंद उर्फ लाल भाट, पीयूष सिंह , रवि सोलंकी व राजेन्द्र भाटिया को गिरफ्तार किया गया है
वही जब आरोपियों से हथियारों के संबंध में वैद्य दस्तावेज दिखाने को कहा तो सभी ने फायर आर्म्स का निर्माण व खरीद फरोख्त करना अवैध बताया जहा पकड़े गए पांचों आरोपीयो को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमॉन्ड लेकर पूछताछ करेगी

– मनीष कपूरिया , डीआईजी

Exit mobile version