एसटीएफ इंदौर ईकाई ने तीन फर्जी एडवायजरी कंपनी पर कार्यवाही करते हुए पांच संचालकों को गिरफ्तार किया है। फर्जी एडवायजरी कंपनी के माध्यम से आरोपियों ने निवेशकों के साथ लाखों रूपए की ठगी को अंजाम दिया है।
एसटीएफ इंदौर ईकाई एसपी मनीष खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने गीताभवन चैराहे और बंगाली चैराहे पर चल रही तीन फर्जी एडवायजरी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की। पहली कार्रवाई गीताभवन चैराहे स्थित मार्केट स्पार्टन नामक कंपनी पर की गई। जांच करने पर सामने आया कि उक्त कंपनी
की वेबसाइट है, जिस पर भोपाल का फर्जी पता डला हुआ है, वही उक्त वेबसाइड पर खुद को ेरजिस्टर्ड बताया गया है। उक्त कंपनी ने निवेशकों के साथ 14 लाख रूपए की ठगी की है। मामले में दो संचालक पवन और आदर्श को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दूसरी कार्रवाई बंगाली चैराहे स्थित स्टाॅर इंटरप्राजेस कंपनी पर की गई जिसके संचालक आकाश मंडल को गिरफ्तार किया। उक्त कंपनी ने भी निवेशकों से 14 लाख रूपए की धोखाधड़ी की है। टीम ने कंपनी के रिकार्ड को जब्त किया है। इसके साथ ही बंगाली चैराहे पर एक अन्य कंपनी पर भी दबिश देकर अरविंद पाल और भरत राठौर को गिरफ्तार किया है
