एमडीएमए ड्रग्स मामले में आरोपी को 20 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों बड़ी मात्रा में एमडीएमए ड्रग बरामद की थी जिसकी कीमत करोड़ों रुपए आंकी गई थी उसके बाद से लगातार कई आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है फिलहाल आज पुलिस ने एक आरोपी जो लंबे समय से फरार था उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गौरतलब है कि इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने में लगी हुई थी वही एमडीएमए ड्रग्स के मामले में बड़ी तत्परता से पुलिस काम कर रही है वहीं लंबे समय से फरार आरोपी समीर को आज 20 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी कीमत ₹200000 से अधिक की आंकी गई है मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी समीर नशीले पदार्थ के साथ बस स्टैंड से भोपाल भागने की फिराक में है पुलिस ने सूचना की तस्दीक करने के बाद घेराबंदी कर उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार किया जिसकी तलाशी में उसके पास से 20 ग्राम से अधिक एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई है आरोपी पर पूर्व में भी अपराध दर्ज हैं और से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version