एक युवक की बाइक से उड़े पत्थर से हुआ विवाद विरोध करने पर युवक के साथ की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमजीरोड थाना क्षेत्र में रेडीमेड का काम करने वाले युवक से बाइक से आए दो बदमाशों ने इलाज कराने के नाम पर रूपए छीन लिए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

रेडीमेड का कार्य करने वाला दिलीप गोयल नामक युवक हेमिल्टन रोड किसी से काम जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को रोका और बाइक से उड़े पत्थर से चोट लगने का कहते हुए इलाज कराने के रूपए मांगे। इस दौरान युवक ने विरोध किया तो, दोनों बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर उसकी जेब में रखे 12 हजार रूपए छीन लिए।
थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह नागर के अनुसार युवक का आवेदन लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version