इंदौर के आजाद नगर इलाके में एक तलाकशुदा महिला को पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात की और उसे महाराष्ट्र के अमरावती ले जाकर अपने कब्जे में रख रखा था पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है
इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आजाद नगर के कोहिनूर कॉलोनी में रहने वाली महिला की शिकायत पर आरोपी फिरोज निवासी कांटा फोड़ देवास को गिरफ्तार किया है आरोपी ने महिला के साथ शादी करने का विश्वास दिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया आरोपी फिरोज और महिला एक ही कॉलोनी में निवास कर रहे थे पुलिस आजाद नगर में महिला को अमरावती महाराष्ट्र से ढूंढ निकाला है आरोपी फिरोज के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है
गौरतलब है कि महिला पिछले 5 जनवरी से गायब थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना आजाद नगर में लिखवाई गई थी साथ ही हिंदू संगठनों ने महिला के गायब होने पर हंगामा भी किया था
