इंदौर में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें आरोपी ने अपनी मंगेतर के साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया जिसकी रिपोर्ट महिला द्वारा बाणगंगा थाने पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने भी मामले की शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दुष्कर्म का है मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी सगाई नरेंद्र पवार से हुई थी जो कुछ समय रही उसके बाद सगाई टूट गई लेकिन उसके बाद भी नरेंद्र लगातार दबाव बनाता रहा वहीं आज उसने मुझे रास्ते में रोककर जबरन एक फ्लैट में ले गया जहां आरोपी द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया वही महिला को धमकी भी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो तुझे जान से मार दूंगा महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने भी मामले की शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
