इंदौर में लगातार संक्रमण बढ़ रहा है जिसके चलते हजारों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं और कुछ संक्रमित मरीजों की मौत भी हो रही है लेकिन इस आपातकाल में भी लोग अपनी संवेदना भूल कर मरीजों के परिजनों से मनमाने पैसे वसूल रहे हैं हम बात कर रहे हैं एंबुलेंस संचालकों की जो पेशेंट को लाने ले जाने का काम कर रही है और मनमाने पैसे वसूल रही है
संक्रमण काल में लगातार संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है लेकिन परिजनों को अपने सदस्य का शव लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल करना पड़ रहा है लेकिन प्राइवेट एंबुलेंस संचालक मनमाने पैसे वसूल रहे हैं जहां इंदौर में पेशेंट को ले जाने के लिए 300 से ₹400 लगना चाहिए वही यह निजी एंबुलेंस संचालक ढाई से ₹3000 वसूल रहे हैं जब यह बात इंदौर के संयोगितागंज थाना प्रभारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने एवं स्थित एंबुलेंस संचालकों के साथ बैठक की और उसे समझाइश दी उन्होंने कहा कि इस आपातकाल की स्थिति में आप लोगों की मदद करें ना कि उनसे अवैध वसूली
थाना प्रभारी के अनुसार सरकार ने किसी प्रकार की कोई गाइडलाइन निर्धारित नहीं कर रखी है फिर भी हमने अपने स्तर पर इन एंबुलेंस संचालकों को समझाइश दी है नहीं मानने पर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
