हिंदू संगठन ने किया भंवरकुआं थाने का घेराव लव जिहाद से जुड़ा मामला पुलिस जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने बीती रात भंवरकुआ थाने का घेराव किया । मामला लव जिहाद से जुड़ा है जिसके बाद पुलिस ने वर्ग विशेष से जुड़े तीन लड़को को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने रविवार रात क्षेत्र के चाय सुट्टा बार से कुछ वर्ग विशेष से जुड़े लड़को को दो युवतियों के साथ पकड़ा । जो मारपीट करने लगे । घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन से जुड़े लोग थाने पहुँचे ओर थाने का घेराव कर दिया । मौके से पुलिस ने शादाब , परवेज ओर मोहम्मद कैफ नाम के तीन लड़को को हिरासत में लिया । जिन्होंने पुलिस से भी विवाद किया

मामले में पुलिस ने फिलहाल मारपीट सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज किया है ।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है अगर कोई शिकायत आती है तो पुलिस प्रकरण में ओर भी धाराएं बढ़ा सकती है ।

Exit mobile version