हाईलिंक सिटी के रहवासीयो ने अपनी कालोनी व घरों को सुरक्षा को लेकर थाने पर दिया ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
हाईलिंक सिटी के रहवासीयो ने अपनी कालोनी व घरों को सुरक्षा को लेकर थाने पर दिया ज्ञापन

पिछले दिनों एरोड्रम थाना क्षेत्र के हाई लिंक सिटी में हुई लाखों रुपए की डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को चिन्हित कर लिया है वही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है जिसके बाद क्षेत्रीय रहवासियों में वारदात के बाद काफी भय  है जिसके बाद क्षेत्रीय रहवासी आज एरोड्रम थाने पर सुरक्षा व्यवस्था  को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों एरोड्रम थाना क्षेत्र के हाइलिंक सिटी में चोपड़ा परिवार के यहां लाखों रुपए की डकैती हुई थी इसमें डकैत परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए का माल पर हाथ साफ कर फरार हो गए थे कुछ आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हुए थे उसके बाद से रह वासियों में काफी भय व्याप्त है जिसके बाद आज बड़ी संख्या में रहवासी एरोड्रम थाने पर ज्ञापन देने पहुंचे और उन्होंने मांग की  कि क्षेत्र में चौकी की व्यवस्था की जाए ताकि वहां सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त रहे।

वहीं पुलिस ने भी रहवासियों की पीड़ाको समझा  और  उनका ज्ञापन लिया और उन्हें आश्वस्त किया है कि आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे वह जो आप की जो मांग है उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा 

टीना रघुवंसी क्षेत्रीय रहवासी

- Advertisement -

राजकुमारी गुप्ता

,सुरभि चोपड़ा, रहवासी 

Exit mobile version