जमीन धोखाधड़ी के मामले में बड़ी संख्या में 20 हजार रूपए के इनामी भूमाफिया फरार चल रहे, जिसमे सुरेन्द्र संघवी और उनका पुत्र प्रतिक संघवी भी शामिल है। विवेचना की कड़ी में ही एमआईजी पुलिस ने रविवार शाम को सुरेन्द्र संघवी के पलासिया स्थित कार्यालय पर दबिश दी थी। तहसिलदार की उपस्थिति में हुई सर्चिंग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पुलिस को कार्यालय से मिले है, जिसे पुलिस ने जब्त किया है।
एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के अनुसार सुरेन्द्र संघवी के कार्यालय से जब्त दस्तावेजोंकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही एमआईजी और खजराना थाने पर दर्ज प्रकरण का रिव्यू किया जा रहा है। इसके साथ प्रकरण के संबंध में किस तरह के दस्तावेज जब्त करने को लेकर भी निर्देष्श जारी किए है। मुखबिर तंत्र और तकनीकि मदद से फरार भूमाफियाओं की धरपकड़ को लेकर प्रयास किए जा रहे है।
एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के अनुसार जल्द फरार भूमाफिया पुलिस गिरफ्त में होंगे।
