इंदौर के डीआईजी कार्यालय में आज एक नाबालिग लड़की ने अपने ऊपर घासलेट डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की उपस्थित पुलिसकर्मी ने उसे बचाया
इंदौर के पलसिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की आज सुबह इंदौर के डीआईजी कार्यालय पहुंची पुलिस के आला अधिकारियों से उसके साथ हो रही छेड़छाड़ को लेकर शिकायत करने पहुंची थी नाबालिक लड़की का कहना है कि वह थाना पलासिया और अन्य आला अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है लेकिन उसकी सुनवाई किसी भी जगह नहीं हुई उसी से परेशान होकर आज नाबालिग लड़की ने इंदौर के डीआईजी कार्यालय में ज्वलनशील पदार्थ डालकर अपने आप को आग के हवाले करने की कोशिश की उपस्थित पुलिसकर्मी तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बचाया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था
