इंदौर में अपराधों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है जहां जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के पल्सीकर कॉलोनी में दो बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े हथियारों की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया या परिवार के शोर मचाने के बाद आसपास के रहवासियों ने तत्काल दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है
दरअसल मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के पल्सीकर कॉलोनी का है जहां दिनदहाड़े दो बदमाशों द्वारा हथियार के दम पर दिनदहाड़े व्यापारी के घर पर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया परिजनों के शोर मचाने के बाद घबराए दोनों बदमाश भागने लगे लेकिन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और रहवासियों ने आरोपियों को धर दबोचा घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है कि दोनों आरोपी सुदामा नगर के रहने वाले हैं और एक टीवी सीरियल में लूट की घटना को देखकर षड्यंत्र रच कर इस घटना को भी ऐसा ही रूप देने का प्रयास किया गया था लेकिन अपने अंजाम में असफल हो गए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए
