इंदौर के द्वारकापुरी पुलिस ने एक कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है आरोप है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर कॉलोनी काट दी और एक प्लॉट कई लोगों को बेच दिए थे
वही द्वारकापुरी थाने में कल तहसीलदार शंकर डाबर की शिकायत पर आरोपी देवकरण नि वासी जवाहर मार्ग नंदलालपुरा इंदौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है
वही अहिल्या माता सेवक संघ गृह निर्माण सहका री संस्था के बैनर तले कालोनी काटी गई थी इस कॉलोनी में सरकारी जमीन को भी कॉलोनाइजर ने मिला लिया और वहां भी प्लॉट काटकर लोगों को बेच दिए एक प्लॉट 2-2 लोगों को बेचा गया और कब्जे भी नहीं दिए गए इस बात की शिकायत इंदौर कलेक्टर से हुई थी उन्होंने जांच तहसीलदार शंकर डावर को दी थी जांच के बाद तहसीलदार ने मामले में केस दर्ज करवाया है
