शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे,और उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर परदेशीपुरा पुलिस वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है यह चोर गैंग अपना शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे पकड़े गए आरोपियों में पांच आरोपी नाबालिक है।

इंदौर पुलिस लगातार वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर नकेल कसती जा रही है इसके बाद पुलिस ने शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जाता है ताकि ऐसे संदिग्ध वाहनों की धरपकड़ हो सके और चोरी का खुलासा हो सके इसी चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऐसे वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो अपना शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे फिलहाल पुलिस ने 8 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है इन आरोपियों के कब्जे से चार दो पहिया वाहन भी पुलिस ने बरामद किए हैं आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह अपना शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे,और उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे पकड़े गए आरोपियों में पांच आरोपी नाबालिग है फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है जिनसे और भी वाहन बरामद होने की उम्मीद है 

अशोक पाटीदार थाना प्रभारी परदेशीपुरा

Exit mobile version