इंदौर जिले के महू मिल्ट्री एरिया में सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति को अधिकारियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति सेना में नहीं होने के बावजूद मिलिट्री एरिया में सेना की वर्दी पहन कर घूम रहा था जिसके मोबाइल में सेना के फर्जी आई कार्ड भी पाए गए।
अपनी शादी के लिए कोई व्यक्ति किस हद तक गिर सकता है आप सोच भी नही सकते है जी हां हम बात कर रहे है ऐसे ही एक व्यक्ति की जिसने अपनी शादी के लिए ससुराल वालो को सेना का जवान होना बताया था फिर क्या था आरोपी मिथुन ने इन्दौर जिले की महू मिलिट्री एरिया में फर्जी सेना की वर्दी पहनकर पहुच गया वही आईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया, मिथुन वर्मा नाम का व्यक्ति कल सेना ने पकड़ कर महू की कोतवाली पुलिस के हवाले किया था जिसमे मिथुन सेना में नहीं होने के बावजूद वर्दी पहन कर ‘मिल्ट्री हेड क्वार्टर ऑफ वॉर’ महू में गड़तंत्र दिवस पर घूम रहा था। उसने सेना के अधिकारियों को खुद बिहार रेजिमेंट में होना बताया लेकिन उसकी हरकतों से जब अधिकारियों को शंका हुई तो उन्होंने पूछताछ की, जिसमें मिथुन ने सच उगल दिया।वही सेना के अधिकारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया। आरोपी मिथुन ने पुलिस को पूछताछ में बताया की आरोपी मिथुन पीथमपुर में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता था, मूलतः राजगढ़ ब्यावरा का रहने वाला है लेकिन उसकी शादी होने वाली है जहां उसने खुद को अपने ससुराल में आर्मी में नौकरी करना बताया है। पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच में फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए है।आरोपी मिथुन किस उद्देश्य से सेना की वर्दी पहने घूम रहा था और उसने कहीं सेना की गोपनीय सूचना निकाल कर किसी को भेजी या भेजने वाला था इस विषय मे पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
