लोन दिलाने के नाम पर की लाखो की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के थाना आजाद नगर क्षेत्र में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें व्यक्ति को लोन दिलाने के नाम पर ठगी की गई है फरियादी ने अपनी शिकायत थाना आजाद नगर में दर्ज कराई है

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है राजेश महावर नामक व्यक्ति ने थाना आजाद नगर पर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपियों द्वारा मुझे लोन दिलाने के नाम पर विभिन्न चार्ज बताकर ₹117400 रुपए पेटीएम के माध्यम से डलवाए गए हैं और आरोपी की तरफ से यह बताया गया कि आपका लोन सैंक्शन हो जाएगा इस पूरे मामले में एक महिला मनीषा का नाम भी सामने आ रहा है पुलिस ने शिकायतकर्ता राजेश परमार की शिकायत पर सुखनंदन, मोहम्मद साद और मनीषा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज क्या है

पुलिस इस पूरे मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है और पेटीएम अकाउंट के माध्यम से उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है

Exit mobile version