मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पिछले दिनों थोक व्यापारियों के साथ क्राइसिस कमेटी की हुई बैठक में कई निर्माणयो के बाद 4 घण्टे की राहत दी गई है ताकि थोक व्यापारी माल का डिस्पैच सहित दुकानों के आवश्यक कार्य कर सके….।
इंदौर में शनिवार सुबह जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा थोक क्लॉथ मार्केट कपड़ा एसोसिएशन के साथ मिलकर मार्केट का निरीक्षण किया गया जिसमें जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार पालन करते हुए व्यापारियों को 4 घंटे के लिए दुकान खोलने की अनुमति दी गई है जिसमें थोक व्यापारी केवल अपने माल को डिस्पैच कर रिटेलर तक पहुंचा सकेंगे और जो माल गोडाउन में रखा हुआ है वह खराब ना हो उसे भी खफा सकेंगे
थोक व्यापारियों का कहना है कि पिछले 2 माह से काफी सारा कपड़ा व अन्य सामान दुकानों सहित गोडाउन में पड़ा हुआ है जो कि चूहे सहित अन्य कारणों से खराब होने की आशंका बनी हुई थी जिससे कि काफी बड़ा नुकसान हो सकता था इन्हीं सब कारणों को लेकर पिछले दिनों आपदा प्रभारी तुलसी सिलावट सहित क्राइसिस कमेटी से दुकानें खोलने का आग्रह किया गया था जिसमें मानकर अब 4 घंटे की छूट दी गई है जिससे कि हम अब अपनी दुकानों पर काम कर सकेंगे और जल्द ही जीएसटी और रिटर्न की फाइल का कार्य समाप्त कर सकेंगे इसके लिए एसोसिएशन ने क्राइसिस कमेटी का आभार भी व्यक्त किया है
ठोक बाजार खुलने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा थोक व्यापारियों को माल डिस्पैच करने की सुबह 9:00 से 1:00 बजे तक छूट दी गई है ताकि थोक व्यापारी अपना कार्य कर सके और इनका जो माल गोडाउन में या अन्य स्थानों पर रखा हुआ है वह खराब ना हो सके
खेर बता दे इंदौर शहर में थोक व्यापारियों के पास बड़ी संख्या में माल जमा होता है क्योंकि इंदौर से ही प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी व्यापार किया जाता है और इंदौर के सहारे ही कई जिले व्यापार को लेकर आश्रित हैं शहर के थोक व्यापारियों को राहत देकर मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों को भी व्यापार से लाभ होगा


