लॉकडाउन का उल्लंघन कर फार्महाउस पर कर रहे पार्टी पुलिस ने छापा मार वहा से 9 लोगो को हिरासत में लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजेन्द्र नगर पुलिस ने क्षेत्र में एक फार्महाउस पर छापा मारकर वह पार्टी कर रहे 9 लोगो को हिरासत में लिया है । मौके से पुलिस को शराब , हुक्का ताशपत्ती सहित कई आपत्तिजनक चीजे मिली है । मामले में पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के सन शाइन फार्म हाउस का है । पुलिस को सूचना मिली थी कि यह फार्महाउस में कुछ युवक पार्टी कर रहे है । सूचना पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने जिला प्रशासन की टीम के साथ दबिश देकर मौके से 9 युवकों को पकड़ा जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर यह पार्टी कर रहे थे । मौके से शराब हुक्का सहित ताशपत्ती ओर आपत्तिजनक कई चीजें मिली है । पकड़ाए सभी युवक व्यापारी वर्ग के है । जिनके नाम साहिल वाधवानी ,वैभव सतवानी ,आयुष आडवाणी , अश्विन आडवाणी ,हर्षित राजानी ,अक्षय भावनानी , शिवम हरदानी है ।

पुलिस ने सभी 9 युवकों को हिरासत में लेकर इनके खिलाफ धारा 188 सहित आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है । अब पुलिस फार्म हाउस के मालिक की तलाश में जुटी है ।

Exit mobile version