इंदौर की महिला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के मौसा मौसी को किया गिरफ्तार,लुटेरी दुल्हन 5 राज्यों में कर चुकी हे चार झूठी शादी राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति ने डाक के माध्यम से की पुलिस को शिकायत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो लोगो को किया गिरफ्तार लुटेरी दुल्हन अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी पुलिस लुटेरी दुल्हन ने देश के अलग अलग राज्यों में शादी
कहते है डॉन को ढूंढना आसन ही नही बल्कि ना मुमकिन है यह कहावत तो आपने सुनी होगी जी हां हम बात कर रहे है एक ऐसी दुल्हन की जिसे पांच राज्यो की पुलिस तलाश कर रही है दरसल इंदौर महिला थाना पुलिस ने राजस्थान के पाली जिले में रहने वाले उम्मेद सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला लक्ष्मीबाई उसके मौसा राजू सनोरिया और मौसी कमला बाई सनोरिया के खिलाफ झूठ बोलकर शादी करने व धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। फरियादी उम्मेद सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल 2016 को लक्ष्मीबाई निवासी गोरी नगर से उसने बिजासन माता मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद एक तीन साल और एक डेढ़ साल की बेटी है। वही फरयादी तमिलनाडु में काम करता है। दूसरी बेटी को पत्नी लक्ष्मी जन्म देने वाली थी, तभी उसकी मौसी कमलाबाई और मौसा राजू ने उसकी डिलीवरी के लिए अहमदाबाद बुला लिये। यहां दूसरी बच्ची को जन्म देने के बाद मुझसे रुपयों की मांग करने लगी मैंने शादी के बाद से सास-ससुर के खाते में 6 लाख जमा करवा रखे हैं इसके बावजूद वह मेरी दोनों बेटियो देकर चले गए।कुछ दिन ससुराल में रहने का बोलकर लक्ष्मी ( लुटेरी दुल्हन ) वापस नहीं आई काफी दिन बीतने पर पत्नी नहीं आई तो उसे लेने माता-पिता से बात कर इंदौर आया तो पता चला उसकी तीसरी शादी उसके माता-पिता ने अहमदाबाद में करवा दी है। इसके पहले मुंबई में एक आदमी से भी वह शादी कर एक बच्ची को जन्म दे चुकी है। मौसा मौसी बेटी लक्ष्मी की शादी करवाकर लोगों से रुपये व जेवर हड़प लेते हैं। जांच के बाद पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है।पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ हे की लुटेरी दुल्हन अभी तक अलग अलग राज्यों मे चार झूठी शादी कर घर के जेवर व रूपए लेकर फरार ही चुकी हे.फिलहाल अब पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही हे…..
रश्मि पाटीदार,जांच अधिकारी
