इंदौर की एमआईजी पुलिस ने रेमड़ेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
इंदौर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच इसके उपचार में संजीवनी माने जाने वाले रेमडेसीविर इन्जेक्शन को लेकर मारामारी का दौर जारी है जिसको लेकर मरीज के परिजन सुबह से लेकर शाम तक धूप में खड़े होकर रेमड़ेसीविर इंजेक्शन लेने के लिए जदोजहद कर रहे है वहीं अब इस इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले भी सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में एमआईजी पुलिस को एक फरियादी ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति उन्हें रेमडेसीविर इंजेक्शन ब्लैक में देने के लिए आ रहा है, सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इंडेक्स कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ में पदस्थ है, उसने अपना नाम शोएब शेख बताया। वहीं पकड़े गए आरोपी के पास से एक रेमड़ेसीविर इंजेक्शन भी पुलिस ने जब्त किया है, जिसे आरोपी करीब 16 हजार रुपए में बेचने के लिए आया था वही थाना प्रभारी विनोद दीक्षित ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नर्सिंग कॉलेज का होना बता रहा है अगर आरोपी ने रेमड़ेसीविर इंजेक्शन बेचने के लिए लिया है तो उस पर कड़ी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जायेगी और साथ ही ड्रग्स विभाग को भी जानकरी दी जा रही है
