इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में कल रात छात्रा के साथ अपहरण और गैंग रेप का एक मामला सामने आया है। पीढिता ने पुलिस को बताया कि उसे अपहरण कर रेलवे ट्रेक पर ले जाया गया और फिर आरोपियों ने रेप कर उसे बोरे में बंद कर रेलवे ट्रेक पर ही फेंक कर चले गए।
परदेशीपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है और पीढिता के बयान की जांच की जा रही है।
पुलिस को रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी कि, बाणगंगा रेलवे ट्रेक पर एक युवती घायल अवस्था में पड़ी है।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया।
एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने ने बताया, घायल युवती से पूछताछ में पता चला की परदेशीपुरा क्षेत्र से उसे दो लोगों ने अगवा कर बाणगंगा रेलवे ट्रेक पर ले गए थे, जहां पहले से मौजूद कुछ और युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे चाकू मारकर बोरे में बंद कर उसे रेलवे ट्रेक पर छोड़ गए। पीढिता ने एक आरोपी अक्षय की पहचान करते हुए पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने अक्षय को हिरासत में ले लिया।
