युवती की फेसबुक प्रोफाईल हेक कर दुरूपयोग करने वाला राज्य सायबर सेल इंदौर की गिरफ्त में ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

• आरोपी एवं फरियादिया एक ही स्कूल के विद्यार्थी थे।
• आरोपी पीडिता का स्कूल का दोस्त था।
• पीडिता के अन्य शहर चले जाने के कारण उसके फोटो एवं पोस्ट देखने की नियत से आरोपी ने किया था पीडिता के फेसबुक प्रोफाईल में अनाधिकृत प्रवेश ।

वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा लंबित अपराधों के तत्काल निकाल करने के संबंध में हाल में दिए गए दिशा निर्देशो के पालन में कि गई कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक राज्य सायबर सेल इंदौर श्री जितेन्द्र सिंह ने बताया की दिनांक 02.06.2018 को शिकायतकर्ता ऋचा ( परिवर्तित नाम ) ने एक लेखी आवेदन किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका की फेसबुक प्रोफाईल हेक कर अनाधिकृत प्रवेश कर परिचितो को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के संबंध में शिकायत की थी जो शिकायत क्रमांक 209/2018 पर दर्ज की गई। उक्त शिकायत जॉच पर से अपराध क्रंमांक 03/19 धारा 43ए,43एफ,66, 66सी आईटी एक्ट में अपराध पंजीबध्द किया गया जिसकी विवेचना निरीक्षक अंबरीश मिश्रा द्वारा की जा रही हैं । अनुसंधान के दौरान फेसबुक से पीडिता की हेक की गयी फेसबुक प्रोफाईल की जानकारी प्राप्त करते संदिग्ध की पहचान असरफ खान पिता असलम खान उम्र 20 साल निवासी गांव खुटरा थाना पेलावद जिला हजारीबाग झारखंड के रूप में हुई। संदेही असरफ खान द्वारा अपराध करना पाया गया। श्री पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह के द्वारा एक टीम गठित की जिसमें निरीक्षक अंबरीश मिश्रा, उनि जितेन्द्र चैहान, म.आर. विनिता त्रिपाठी को उक्त संदेही के पते पर भेजा जहॉ पर संदेही से पुछताछ करते आरोपी द्वारा बताया गया कि वह पाथाखेडा सारणी म.प्र. में एक ही स्कूल में पढते थे इसलिये दोनो में दोस्ती थी। आरोपी ने फरियादीया के मोबाईल से आई.डी. व पासवर्ड चुरा लिया था और अपने मोबाईल में लॉगइन कर फरियादीया की प्रोफाईल व चेटिंग को देखता था आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना कबुला एवं आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त की गई । उक्त प्रकरण के अनुसंधान में निरीक्षक अंबरीश मिश्रा, उनि जितेन्द्र चैहान, उनि विनोद सिंह, आर. विशाल, म.आर. विनिता त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी का पुरा नाम व पता:- असरफ खान पिता असलम खान उम्र 20 साल निवासी गांव खुटरा थाना पेलावद जिला हजारीबाग झारखंड

Exit mobile version