युवती की फर्जी फेसबुक प्रोफाईल बनाकर दुरूपयोग करने वाले आरोपी युवक के विरुद्ध राज्य सायबर सेल इंदौर ने प्रकरण दर्ज किया। युवक एवं फरियादिया एक ही जगह के रहने वाले है, अपने स्कूल के दोस्तो से बात करने के लिये युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। फिलहाल सायबर सेल ने मामले की जांच कर रही है।
इंदौर में रह कर पढ़ाई कर रही युवती ने सायबर सेल में आवेदन किया था, कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका की फर्जी फेसबुक प्रोफाईल बनाकर युवती के परिचितो को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उक्त शिकायत जॉच पर सायबर सेल ने प्रकरण पंजीबध्द किया। जांच के दौरान फेसबुक से पीडिता की फर्जी फेसबुक प्रोफाईल की जानकारी प्राप्त करते संदिग्ध की पहचान सौरभ चौहान निवासी होशंगाबाद के रूप में हुई। संदेही सौरभ से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना बताया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि मैंने अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर बात करने के लिये आवेदिका के फोटो का उपयोग कर उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनायी थी।
विनोद राठौर एस आई सायबर सेल
सायबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
