मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों गिरफ्तार आरोपियों से कुल 20 मोबाइल बरामद किए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कनाडिया पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से कुल 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं

दरअसल मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में है सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और रेकी कर मोबाइल चोरी करता है आरोपी का साथी मनीष मोबाइल दिखाने लगाने का काम करता है पकड़े गए आरोपियों से कुल 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं आरोपियों से अन्य और भी मोबाइलों के बारे में जानकारी मिली है जिसमें पूछताछ और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है

राजीव भदोरिया थाना प्रभारी

Exit mobile version