मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा बच्चो को ढूंढ कर परिजनों को सुपुर्द किया और बाकी बच्चो की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं थाना पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान के तहत पिछले 5 दिनों में लापता 7 बालक बालिकाओं को ढूंढ कर उन्हे परिजनों को सुपुर्द किया।

इंदौर पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान के तहत लापता बालक बालिकाओं की तलाश की जा रही है इसी कड़ी में 4 को थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है उक्त अभियान के तहत भंवरकुआं थाना पुलिस ने 7 बालक बालिकाओं को ढूंढ निकाला है। यह बच्चे अलग-अलग कारणों से अपने परिवार से दूर चले गए थे। लापता बालक बालिकाओं की तलाश मे दो विशेष टीम बनाई गई थी। धार, मलेगाव महाराष्ट्र, छतरपुर, शाजापुर, खरगोन, से बच्चो दस्तयाब किया गया। पुलिस ने बच्चो को उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

पी.के रघुवंशी एस आई

मुस्कान अभियान के तहत अन्य थाना क्षेत्रों से लापता हुए बच्चों को भी तलाशा जा रहा है।

- Advertisement -
Exit mobile version