सोमवार रात मामूली सी बात पर एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया । हमले में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया है । घायलों के युवक की हालत गंभीर बनी हुई है । मामले में एमआईजी पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
घटना एमआईजी रुस्तम का बगीचा की है । यह रहने वाले आकाश का गाड़ी को लेकर लक्की से विवाद हुआ था । दरसअल घायल आकाश की गाड़ी लक्की 1 जनवरी को लेकर गया था जिस पर ईट लग गई थी । इसी बात पर दोनो में विवाद हुआ था । बीती रात लक्की अपने कुछ साथियो को लेकर आकाश के घर आया और हमला कर दिया । जिसके आकाश उसका भाई कार्तिक ओर चाचा गगन भी घायल हो गए।
फिलहाल घायलो का एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है जहाँ आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है । मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को देर रात हिरसात में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
