इंदौर शहर में लगातार अश्लील हरकत करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को भंवरकुआं थाना क्षेत्र के चितावर में एक महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले कि शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया हैं
इधर थाना भवर कुआं के एएसआई बीएस रघुवंशी ने बताया एक महिला के साथ चितावर के मंदिर में अश्लील हरकत की गई है। आरोपी मंदिर की दीवार पर पेशाब कर रहा था और महिला द्वारा उसे रोका गया तभी आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
