महिला ने लगाया गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी पर दुष्कर्म का आरोप मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के आरोपी गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी पर एक महिला ने अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज कराया है। आरोपियों ने महिला को दुष्कर्म के केस में समझौते के लिए इंदौर बुलाया था। फिलहाल महिला की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

दरसल भोपाल की एक महिला ने पिछले दिनों विजयनगर पुलिस को आवेदन दिया था। महिला ने शिकायत की थी कि भोपाल में उसने किशोर वाधवानी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया था। उसी प्रकरण में समझौते के लिए महिला को इंदौर की वाव होटल में उसे समझौते के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान किशोर वाधवानी, कर्मचारी वैभव शर्मा, मनोहर राजपूत, केपी सिंह एवं अजय सिसोदिया ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला कर पिला दिया। इसके कारण वह बेहोश हो गई। फिर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने किशोर वाधवानी सहित उसके चार कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Exit mobile version