इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक महिला की मौत सवालों में घिरी हुई है। दरअसल, पुलिस ने महिला की मौत के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच महिला के 3 साल के मासूम बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मासूम अपनी माँ की मौत का जिम्मेदार अपने पिता को बता रहा है। जिसके बाद महिला की मौत गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया है।
घटना इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कालोनी बांगड़दा में रहने वाली सोनू उर्फ यशोदा पति विनोद पाटीदार की लाश घर मे मिली थी। मृतक महिला का पति विनोद पाटीदार लोहा मंडी में ड्रायवरी का काम करता है और उसके 3 साल के बेटे का नाम प्रधुम्न और बेटी मानसी है। इस पूरे मामले में सवाल उस समय उठा जब पुलिस ने यशोदा के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। जहां यशोदा के बेटे ने एक ऐसा बयान दिया जिसे देखकर पुलिस भी चौंक गई। दरअसल, मासूम प्रधुम्न ने बताया जिस रात उसकी माँ की मौत हुई थी। उस रात उसके पिता ने खाना अच्छा नही बनने के कारण झगड़ा किया और फिर उसे डंडे से मारा और मारपीट भी की। इतना ही नही मासूम ने अपनी माँ को पानी पिलाने की भी इस दौरान कोशिश की थी। हालांकि मासूम के इस बयान के बाद ये बात सामने आई है कि कही पति ने पत्नि की हत्या तो नही कर दी।
इधर, इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में इस बात की पुष्टि नही हुई है कि मृतक महिला की हत्या हुई है। हालांकि पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच, रिपोर्ट, साइंटिफिक एविडेंस और लोगो के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा पुलिस करेगी।
फिलहाल, मासूम बेटे का बयान जमकर वायरल है ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि मासूम के बयान में कितनी सच्चाई है और यदि उसकी बात में सच्चाई है तो पुलिस का अगला कदम क्या होगा???
