महिला और बच्चे को बंधक बनाने वाला चाचा और पिता गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला सहित 3 बच्चों को बंधक बनाने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और बच्चो को मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने बच्चो के पिता और चाचा को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही ही।

दरअसल खंडवा निवासी सेवा निवृत एक अधिकारी ने तेजाजी नगर थाना पर शिकायत दर्ज कराई कि लिंबोदी में रहने वाली उनकी बेटो और बच्चो को बंधक बनाकर रखा गया हे। जानकारी लगते पुलिस मौके पर पहुंची, जहा उन्हे एक महिला और उनकी 2 लड़की और 1 बालक मिला, जिन्हें पुलिस थाने लेकर पहुंची और उनके बयान लिए। जिसमे उन्होंने बताया की उनके उनके पिता और चाचा द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने महिला सहित बच्चो का मेडिकल कराया। साथ ही पिता और चाचा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आर डी कानवा के अनुसार मुख्य आरोपी बच्चो का चाचा है, वही पिता चाचा का सहयोग करता था। बंधक बनाकर महिला और बच्चो के साथ मारपीट भी की गई है। फिलहाल बंधक बनाने की कोई ठोस वजह नहीं मिल पाई।

आर डी कानवा थाना प्रभारी

तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version