ब्राउन शुगर, अफीम और एमडीएमए सप्लाय में लाला गैंग, नाम बताने में भी घबराते हैं तस्कर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
NCB busts Jharkhand based opium network; seizes Rs 20.8 lakh, 26 kg opium 6 kg opium in Uttar Pradesh's Hardoi

ड्रग स्कैंडल की प्रत्येक जांच में निंबाहेड़ा और अखेपुरा के फिरोज लाला गैंग का नाम सामने आ रहा है। तस्कर उसका नाम और पता बताने में भी घबरा रहे हैं। विजय नगर, एमआइजी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने उनकी तलाश तेज कर दी है। लाला का पूरे देश में नेटवर्क फैला हुआ है। कईं पुलिसवाले भी उसके संपर्क में हैं।
पहला नाम

विजय नगर थाना पुलिस ने एमडीएमए केस में आरोपित अदनान को गिरफ्तार किया तो बताया कि वह मंदसौर के मोनू अली, अब्बू गैंग से एमडीएमए लेता था। इनका संपर्क निंबाहेड़ा के फिरोज लाला से है। लेकिन आरोपित ने फिरोज की जानकारी देने से इन्कार कर दिया। टीआइ के मुताबिक आरोपितों ने कहा वह हत्या करवा देता है।

दूसरा नाम

क्राइम ब्रांच ने मंदसौर के सरदार खान को गिरफ्तार किया तो आरोपित ने निंबाहेड़ा के फिरोज लाला का नाम कबूला। उसने यह भी कहा कि फिरोज को यह पता चला कि उसने नाम कबूला है तो जेल में ही हत्या करवा देगा। वह पुलिस पर भी गोलियां चला देता है।
अखेपुरा का फिरोज लाला है सरगना

- Advertisement -

पूरे नेटवर्क के पीछे अखेपुरा (प्रतापगढ़) का फिरोज लाला है। उसका संपर्क देश भर के तस्करों से हैं। लाला का मुंबई के चीनू गैंग से भी संबंध है। चीनू को एनसीबी एमडीएमए के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। क्राइम ब्रांच भी आरोपित वसीम, अय्यूब और सोनू खान से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

मुंबई के अकरम की तलाश
एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक आरोपितों ने मुंबई के अकरम का नाम बताया है। उसके लिए टीम मुंबई भेजी गई है।

Exit mobile version