बुलेट के सायलेंसर में पटाखों की आवाज करने वाली 20वाहनों पर चालानी कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में ट्रैफीक पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इन्दौर शहर के मुख्य चौराहे पर पटाखे फोड़ने वाली करीब 20 बुलेट टू व्हीलर वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए समझाइश दी और कहा कि बुलेट के सायलेंसर में पटाखों की आवाज से जनता में भय का माहौल बना हुआ है इसी वजह से एक्सीडेंट शहर में ज्यादा हो रहे है

दरअसल इंदौर शहर में बढ़ती बुलेट की तादाद से एक बार फिर इन्दौर शहर में पुलिस कार्यवाही में जुट गया है बुलेट होना गुनाह नहीं है लेकिन बुलेट से पटाखे फोड़ने वालों से आम लोगो में भय का माहौल बना हुआ है सूत्रों के मुताबिक किसी बुलेट वाले वाहन चालक ने पुलिस विभाग के बड़े अफसर के सामने बुलेट वाहन से पटाखा फोड़ दिया था जिसके बाद तुरंत वायरलेस पर ट्रेफिक पुलिस को निर्देशित किया गया कि फटाखे फोड़ने वाली बुलेट पर कार्रवाई शुरू की जाए जिसके बाद इन्दौर शहर के मुख्य चौराहे पर पटाखे फोड़ने वाले बुलेट पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई शुरू कर करीब 20 से ज्यादा बुलेट पर चलानी कार्यवाही की वही बुलेट चालक इस कार्यवाही से बचते हुए भी नजर आए

ट्रैफिक एएसपी रणजीत सिंह देवके का कहना है कि इन्दौर शहर के मुख्य चौराहों पर जो बुलेट से फटाखे फोड़े जा रहे है उसको लेकर लगातार चेकिंग की जयेगी जिसमें साइलेंसर के द्वारा आवाज निकालने पर बुलेट से चिंगारी भी निकलती है और आग लगने का डर भी ज्यादा रहता है फिलहाल लगातार फटाखे फोड़ने वाले वाहनों वालों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी

Exit mobile version