बीमारी से परेशान होने रिटायर्ड सेलटैक्स अधिकारी ने लगाई फासी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाले एक रिटायर्ड सेलटैक्स अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी । सुसाइट नोट में लिखा कि वे अपनी बीमारी से परेशान है वही अंगदान करने की भी बात भी लिखी है । मामले में पुलिस ने मर्गकायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

घटना भंवरकुआ थाना क्षेत्र के शिवमूर्ति नगर की है । यह रहने वाले रिटायर्ड सेलटैक्स अधिकारी राजेन्द्र जैन ने चढ़ाव की रेलिंग से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर दी । राजेन्द्र जैन अपनी बीमारी को लेकर परेशान थे और पिछले दिनों ही उनकी बायपास हुई थी । राजेन्द्र जैन ने एक सुसाइट नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने बीमारी से परेशान होने और अपनी बॉडी दान करने की बात लिखी है

मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

Exit mobile version