बीजेपी की नगर कार्यकारणी का फर्जी लेटर हेड बनाकर इस्तेमाल करने वाले के विरुद्ध की गई शिकायत..

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर बीजेपी की नगर कार्यकारणी का फर्जी लेटर हेड बनाकर प्रशासनिक कार्यो में दखल देने व इन्दौर के विभिन्न थानों से पुलिसकर्मियों के आचरण और ट्रांसफर को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा शीकायत की गई है जो की पूरी तरह फर्जी है उस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने पुलिस को शिकायत की है। जिसपर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है,

मध्य्प्रदेश में मंत्री और विधायक के नाम पर ट्रांसफर के फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद इन्दौर में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है दरअसल, बीजेपी व्यापारिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष ने पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सबूत भी सौंपे है जो व्यापारिक प्रकोष्ठ के नाम प्रशासन को अपने फायदे के लिए लेटर हेड का इस्तेमाल कर इन्दौर के विंभिन्न थानों के पुकिसकर्मियो के आचरण और उनके ट्रांसफर की शिकायत कर रहा है। बीजेपी व्यापारिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष निर्मल वर्मा ने बताया कि सोहनलाल गर्ग के नाम से कोई अज्ञात व्यक्ति प्रशासनिक शिकायते कर बीजेपी के लेटर हेड का गलत इस्तेमाल कर रहा है और अज्ञात व्यक्ति की गलती उस वक्त पकड़ में आई जब ये बात सामने आई की अज्ञात व्यक्ति लेटर हेड में बीजेपी नगर के बजाय बीजेपी शहर शब्द का उपयोग कर रहा है। फिलहाल, शिकायत के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version