इंदौर के मल्हारगंज थाना पुलिस ने अग्रसेन नगर निवासी 63 वर्षीय कृष्णा सारडा की शिकायत पर चेन लूट का केस दर्ज किया है। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात करीब 7.45 बजे अग्रसेन नगर से पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश आया और गले से चेन झपटकर भाग गया। झपट्टा मारने के कारण चेन टूटने से उसका आधा हिस्सा वहीं गिर गया। वृद्धा ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को कॉल किया। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।
