मानपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का अपहरण का मामला सामने आया है। दरअसल व्यक्ति का पुत्र दूसरे समाज की महिला को भगा कर ले गया था। जिसके बाद महिला के परिजन युवक के पिता को अगवा करके ले गए। एस पी महेश चंद जैन के अनुसार अपहृत व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
दरअसल मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हासलपुर में अंबाराम नामक व्यक्ति काम कर रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए लोगों ने अंबाराम को जबरजस्ती गाड़ी पर बिठाया और अपने साथ ले गए। अंबाराम के परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना मानपुर थाने पर दी। एसपी महेश चंद जैन के अनुसार अपहृत व्यक्ति का पुत्र दूसरे समाज की एक महिला को भगा कर उसके शादी कर ली थी। जिसके चलते उक्त महिला के परिजन आए और अंबाराम को उठाकर ले गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में नाकाबंदी करने के साथ ही अपह्त व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
