फ्लैट खरीदने के बाद भी नही मिला कब्जा और उसी फ्लेट मे महिला के साथ की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जूनि इंदौर थाना क्षेत्र में एक महीला को बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील हरकत ओर मारपीट करने का मामला सामने आया है । महिला ने कुछ समय पहले एक फ्लैट खरीदा था । पैसे पूरे देने और रजिस्ट्री होने के बाद भी बदमाश उसे उसका फ्लेट नही दे रहे थे जब महिला बीती रात अपने फ्लैट पर पहुँची तो उसके साथ बदमाशो ने उक्त घटना को अंजाम दिया । मामले में पुलिस ने चार बदमाशो को मौके से हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

घटना जूनि इंदौर थाना क्षेत्र की है । यह प्रभात हाइट्स में 303 नंम्बर आ फ्लेट बंट्टू उर्फ रामबाबू गुप्ता ओर अखिलेश जैन से एक महिला ने खरीदा था उसके पूरे पैसे देने के बाद विधिवत रजिस्ट्री भी करवा ली थी । लेकिन उसी दौरान उसके पति की मौत हो गई ओर लॉक डाउन होने के कारण फ्लेट बेचने वाले रामबाबू गुप्ता और अखिलेश जैन ने फिर ने फ्लेट का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया ओर महिला को डराने धमकाने लगे । महिला पिछले कुछ दिनों से फ्लेट पर जाने लगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी । दो दिन पहले भी महिला को कार से टक्कर मारी थी बीती रात जब महिला फ्लेट पर पहुची तो चार बदमाशो ने फ्लेट में घुसकर उसे मारा ।

महिला ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया है

फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है वही फ्लेट बेचने वालों रामबाबु गुप्ता ओर अखिलेश जैन की भी तलाश में जुटी है ।

- Advertisement -
Exit mobile version