फौजी को एक महिला कर रही थी ब्लैकमेल महिला के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक फौजी के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है फौजी ने उसकी महिला मित्र के खिलाफ ब्लैक मेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है

ब्लैकमेलिंग का यह मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले आर्मी में पदस्थ फौजी पवन मौर्य ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि कुछ समय पहले उसकी एक महिला के साथ दोस्ती हुई थी लेकिन अब वह महिला फौजी के साथ लगातार ब्लैकमेलिंग कर रही है फौजी द्वारा उसे ₹35000 भी दे दिए गए लेकिन उसके बाद भी महिला ने फौजी को परेशान करना नहीं छोड़ा लगातार फोन कर महिला फौजी पर दबाव बनाती है कि वह उससे शादी करें नहीं तो उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा देगी महिला अलग-अलग नंबरों से फौजी को फोन करके परेशान कर रही थी वह महिला द्वारा फौजी पवन मौर्य की एक फेसबुक आईडी भी बना ली फिलहाल फौजी पवन मोर्य की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू की है

उपाध्याय पीएसपी बाणगंगा

Exit mobile version