फरार भूमाफिया बब्बू को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नयाय नगर संस्था में प्लाट धोखाधड़ी मामले में फरार बब्बू को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। एसपी आशुतोष बागरी के अनुसार आरोपी बब्बू को हिरासत में लेकर प्लाट धोखाधड़ी से संबंधित पूछताछ करेंगे।

खजराना थाने पर न्याय नगर संस्था में प्लाट धोखाधड़ी में दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे 20 हजार रूपए के इनामी भूमाफिया बब्बू उर्फ सुल्तान में एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बब्बू आष्टा से अजमेर भाग गया था। पुलिस को पीछा करता देख अजमेर से मुंबई भाग खड़ा हुआ। एसपी आशुतोष बागरी के अनुसार न्याय नगर फर्जीवाड़े मामले में प्रशासन ने खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, एक अन्य शिकायत पुलिस को मिली थी, जिसके बाद 11 लोगों को आरोपी बनाते हुए 6 लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। मामले में बब्बू फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने धरदबोचा। बब्बू का भाई छब्बू सहित इमरान और समीर पुलिस रिमांड पर है।

आशुतोष बागरी एसपी

फिलहाल पुलिस आरोपी बब्बू को रिमांड पर लेकर प्लाट फर्जीवाड़े से संबंधित पूछताछ करेगी।

- Advertisement -
Exit mobile version