इंदौर में कोरोना के महाप्रकोप के बीच भी घोर लापरवाही बरती जा रही है …फिलहाल मामला तिलक नगर का है… जहां प्रतिबंध के बावजूद जिम चालू कर लोग एक्सरसाइज कर रहे थे… सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जिम को सील किया ।
इंदौर में एक तरफ तो कोरोना जैसी महामारी के चलते आमजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं …तो दूसरी तरफ कई लोग अपनी लापरवाही के चलते इस महामारी बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है…ताजा मामला तिलक नगर का है जहां मारियो जिम प्रतिबंध के बावजूद चालू रखा गया… जिम में बकायदा 8 से 10 लोग एक्सरसाइज भी कर रहे थे… इसकी सूचना जब नगर निगम को मिली तो नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे… नगर निगम के अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए जिम को सील कर दिया है जबकि इस तरह की घटना ने यह भी साबित कर दिया है कि कई लोग अभी भी इस महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं ।
