प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने की आत्महत्या और पति को अंतिम दर्शन नहीं करने की दी सजा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

ऐसा बोलते है पति पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का होता है ,इंदौर में एक पति पीड़ित पत्नी ने ऐसी सजा दी पति को की वह जीवन भर याद रखे,जो पति अपनी पत्नी को जीते जी शांति खुशी नहीं दे पाया आज उस की पत्नी ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले एक सोसाइड नोट लिखा और अपने पति को अपनी  मौत के बाद ना तो अंतिम दर्शन करने से मना करने की बात लिखी  तो  अपनी चिता को भी मुखाग्नि माँ के हाथो देने की बात कहि ,वही मृतिका ने मौत से पहले जो सोसाइड नोट लिखा उसमे उसने पैसे का भी जिक्र किया के पैसा एक जीते जागते इंसान से बड़ा न होता तो कितना अच्छा होता में अपनी खुशी से आत्महत्या कर रही हु आप सब अपना ख्याल रखना और मेरे पति को अपने अंतिम दर्शन नहीं करने देना ही पति की एक बड़ी सजा बताया, यह बात अपनी मौत से पहले एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर लिखी थी और आत्महत्या कर ली अब पुलिस परिजनों के बयानं और सोसाइड नोट की जाँच कर आगे की मर्ग पंचनामे की कार्यवाही कर रही हे 

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के लेक पैलेस कालोनी में रहने वाली कल्पना नामदेव की शादी  पिछले 5 वर्ष पहले विदिशा में रहने वाले नीलेश नामदेव से हुई थी शादी के कुछ समय बाद तक तो पति पत्नी के बिच सब ठीक चलता रहा लेकिन आखिरकार पति नीलेश में भी दहेज का लालच आ गया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर पत्नी के पिता का मकान अपने नाम करवाने को लेकर परेशान करता था ,दोनों के पारिवारिक विवाद इतना बड़ा की दहेज़ का केस पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ दर्ज करवाया था , दोनों का कोर्ट में तलाक को लेकर भी केस चल रहा था लेकिन दहेज़ लोभी  पति की प्रताड़ना से पत्नी कल्पना इतनी तनाव में आ गई की उसने अपने मायके इंदौर में आकर पहले तो अपने साथ हो रहे पति द्वारा अत्यचार की बातो को एक पन्ने पर लिखा और आखिरकार उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली 

संजय नामदेव,भाई   मृतिका का 

फांसी की सुचना मिलते ही पुलिस भी मोके पर पहुंची थी पुलिस को एक मृतिका के शव के पास से सोसाइड नोट मिला हे जिसकी पुलिस जाँच कर रही हे 

- Advertisement -

.उमाशंकर यादव, जाँच अधिकारी … थाना   एरोड्रम

Exit mobile version