पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चोरों को गिरफ्तार किया है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है जिसके चलते पुलिस के आला अधिकारी मैं सदस्य थाना प्रभारियों को वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है इसी के चलते इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है

इंदौर पुलिस को वाहन चोरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है इंदौर के आजाद नगर पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 12 वाहन बरामद की है पुलिस लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चला रखा है इसी के चलते पुलिस ने शुभम उर्फ सागर को गिरफ्तार किया और जब शुभम से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने दो अन्य साथी मोनू कुशवाहा और रोशन कौशल को गिरफ्तार किया है इन आरोपियों के पास से 12 मोटरसाइकिल जो कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र से चुराई गई है बरामद की गई है वहीं ये सभी आरोपी अपना शोक पूरा करने के लिए वाहन चोरी को अंजाम देते थे।

पुलिस ने आरोपी शुभम के पास से देसी पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद किए हैं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12 वाहन जिनकी कीमत साडे आठ लाख है रुपये कीमत के वाहन जप्त किये है आरोपी शुभम आबकारी विभाग में ड्राइवर का काम करता है आरोपीयो का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है फिलहाल इनसे और भी वाहन बरामद होने की संभावना है

Exit mobile version