पुलिस ने धर्म परिवर्तन मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में फिर गरमाया धर्म परिवर्तन का मामला नाबालिक लड़कियों को बहला-फुसलाकर इंदौर शहर से दूर ले जाकर उन पर दबाव बनाकर आरोपी युवक बना रहे थे धर्म परिवर्तन का दबाव दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामले की जांच जारी

दर्सल पूरा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां पर शनिवार को दो युवकों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के चलते प्रकरण दर्ज किया है मामला जाम गेट मंडलेश्वर का बताया जा रहा है जहां आजाद नगर थाना इंदौर के लड़कों खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने बताया कि आरोपी सोहेल और हसन ने दो नाबालिग लड़कियों को जन्मदिन मनाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठा कर इंदौर से मंडलेश्वर ले गए थे रास्ते में इन दोनों लड़कों ने लड़कियों के साथ पहले गाड़ी में ही छेड़खानी की जब लड़कियों ने विरोध किया तो उन्हें डराया धमकाया इस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और दोनों को पकड़ लिया पहले तो दोनों युवकों की खूब पिटाई की उसके बाद मंडलेश्वर थाना पुलिस को सूचना देकर युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया मंडलेश्वर थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ जीरो पर कयामी कर आजाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी आजाद नगर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लड़कियों पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बना रहे थे वहीं बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां स्कूल में इन्हीं लड़कों के साथ पढ़ती है इसलिए पहले इन लोगों के बीच में दोस्ती थी साथ ही आरोपियों की बातो में आकर उनके साथ जन्मदिन मनाने के लिए चले गई पुलिस ने दोनों आरोपी सोहेल और हसन पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है साथ ही पास्को एक्ट में भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version